SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर भाई ने की थी बहन की हत्या – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: brother-killed-sister-for-insisting-on-going-with-her-lover-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-167045-2026-01-29
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: शारदानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वारदात 25 दिसंबर को अंजाम दी गई थी। चकई पुल के निकट घाटमपुर मार्ग किनारे एक नाले के पास झाड़ियों में 22 वर्षीय युवती का शव मिला था। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। तीन दिन तक मोर्चरी में शव रहा। 72 घंटे बाद पोस्टमाॅर्टम कराया गया और फिर लावारिस में उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया।27 जनवरी को मृतका के पिता खुर्रिया निवासी रामकुमार ने बेटी सियाकांती के रूप में शिनाख्त की और हत्या का शक जाहिर किया। पुलिस ने युवती के भाई को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की सख्ती देख वह टूट गया। पुलिस के मुताबिक, सियाकांती का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक भाई प्रदीप उर्फ छोटू को लग गई थी। इसके बाद बहन सियाकांती को परिजन रिश्तेदारी के गांव तेलियार छोड़ आए थे।इधर, भाई के दिल में ये बात सुलग रही थी। 24 दिसंबर को बहाने से बहन को तेलियार लेने पहुंचा और साइकिल पर बैठाकर घर के लिए चल दिया। शारदानगर चौराहे पर बगौड़ी खरीदी। सूरज ढलने के इंतजार में जानबूझ कर वह देर करता रहा। इससे पहले उसने शराब पी और अंधेरा होने पर बगौड़ी से बहन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। शव नाले के किनारे फेंककर घर चला गया।ग्रामीणों में चर्चा है कि जिस जगह युवती की लाश मिली, वहां से उसके गांव की कोई खास दूरी नहीं है। इसके बावजूद कई दिनों तक शव की शिनाख्त न होने की बात किसी के गले नहीं उतर रही। पुलिस को अज्ञात में शव का अंतिम संस्कार कराना पड़ा। शव की हालत और पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट ने पुलिस को उलझा दिया था। पुलिस की माने तो उस वक्त किसी युवती के लापता होने की सूचना भी उस तक नहीं थी। ऐसे में लोगों में सवाल है कि मौत का राज खुलने में आखिर इतने दिन क्यों लगे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

