SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Cyber
Meta Description: Cyber News: Cyber Crime: कॉरपोरेट की तरह काम कर रहे गैंग, यहां बॉस के बाद होते हैं पांच और लेयर, जहां से चलता ठगी का खेल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: cyber-fraud-gangs-working-like-corporate-2026-02-09
Cyber: मुख्य समाचार और अपडेट
Cyber: हांगकांग से संचालित शेयर निवेश के नाम पर ठगी करने वाला साइबर हैकर गिरोह कॉरपोरेट कंपनी की तरह कार्य कर रहा है। एक सप्ताह की जांच में अलीगढ़ साइबर टीम ने गिरोह पर शिकंजा कसा है। अभी खुद टीम यह मान रही है कि गिरोह कहीं न कहीं काम कर रहा होगा। अभी तक देश के नार्थ-ईस्ट या पश्चिम बंगाल में कहीं छिपे होने का अंदेशा है। इनका निशाना एक नंबर के रकम पर है।
हमारी टीमों ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। हमार प्रयास है कि आगे भी इस गिरोह की कडि़यों को जोड़कर जो लोग बचे हैं, उन पर शिकंजा कसा जाए। साथ में लोगों को सचेत व सजग करने के प्रयास जारी हैं। – नीरज जादौन, एसएसपी
स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी के दिनेश कुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक अफसर हैं। उनके साथ दिसंबर से जनवरी के मध्य 45 दिन के अंतराल में शेयर में निवेश व 200 गुना मुनाफा दिलाने के नाम पर 1.10 करोड़ की साइबर ठगी हुई है। शनिवार को इसका खुलासा करते हुए साइबर टीम ने यूपी सहित देश के अलग अलग राज्यों से 12 लोगों को पकड़ा है। साइबर नोडल एसपी देहात अमृत जैन बताते हैं कि ये लोग इस गिरोह के लिए सिर्फ खाते दिलाने वाले व रुपया ट्रांसफर कराने वाले हैं। इनके जरिये पुलिस को बहुत कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके सहारे पुलिस आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है।इस गिरोह के खिलाफ एक सप्ताह की जांच व धरपकड़ में पुलिस ने पाया कि गिरोह का सरगना या मास्टरमाइंड हांगकांग में छिपा है। वहीं से यह सब संचालित कर रहा है। उसका एक इंडिया हेड भी है, जो देश में रहकर हांगकांग वाले बॉस के इशारे पर छह लेयर वाली कर्मचारियों की टीम से सब कुछ करता है। सभी छह टीमों में कितने लोग हैं, कितनों की एक दूसरे से पहचान या संपर्क है। ये सब सवाल जांच में अनुत्तरित हैं। जो लोग पकड़े गए हैं, उनमें खातों से रकम ट्रांसफर करने वाली लेयर के लोग हैं।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

