SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़े अकीदतमंद – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: devotees-throng-mosques-on-the-first-friday-of-ramadan-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-168759-2026-02-20
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: सुबह से ही रोजेदार नमाज की तैयारी में जुटे रहे और तय समय से पहले मस्जिदों में पहुंचने लगे। शहर की जामा मस्जिद, कचहरी मस्जिद, गोटय्याबाग, मीनार मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, ईदगाह, हिदायत नगर, महाराज नगर और नौरंगाबाद समेत विभिन्न मस्जिदों में लोगों ने कतारबद्ध होकर जुम्मे की नमाज अदा की।नमाज के बाद रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। पहले जुम्मे पर उमड़ी भीड़ से शहर में खास धार्मिक माहौल और रौनक नजर आई।-खीरी टाउन में भी रही रौनकखीरी टाउन। कस्बे की करीब दो दर्जन मस्जिदों में रमजान के दौरान रोजाना तरावीह अदा की जा रही है। दूसरे रोजे पर पड़े पहले जुम्मे को यहां भी नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। अल्लाहु अकबर की सदाओं के बीच रोजेदार बड़ी संख्या में मस्जिदों की ओर बढ़े। भीड़ को देखते हुए लोग पहले से मस्जिदों में पहुंचकर अपनी जगह संभालते नजर आए। जुम्मे की नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। रमजान को बरकत, नेमत और रहमत का महीना माना जाता है, जिसे लेकर अकीदतमंदों में गहरा उत्साह दिखाई दे रहा है। संवादमदीना मस्जिद में इफ्तार का आयोजनपलियाकलां। शहर की मदीना मस्जिद में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में रोजेदार शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन शराफत की ओर से किया गया। रमजान को बरकतों और रहमतों का पवित्र महीना माना जाता है। इस माह में रोजेदार पूरी अकीदत और ईमानदारी के साथ पांच वक्त की नमाज अदा करने के साथ-साथ तरावीह की नमाज का विशेष एहतमाम कर रहे हैं। इफ्तार के दौरान मस्जिद में भाईचारे और अमन-चैन का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में रोजेदारों ने इफ्तार में भाग लिया। संवाद
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

