SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Eid 2026:
Meta Description: Eid 2026: News: Eid 2026: बरेली के ईदगाह में सुबह 10:30 बजे अदा की जाएगी मुख्य नमाज, मस्जिदों से भी वक्त का एलान – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: eid 2026:-eid-namaz-will-be-offered-at-the-eidgah-bareilly-at-10-30-am-2026-03-19
Eid 2026:: मुख्य समाचार और अपडेट
Eid 2026:: माह-ए-रमजान का मुबारक महीना अलविदा हो रहा है। बृहस्पतिवार को चांद होने की काफी संभावनाएं है। इसके मद्देनजर यदि 19 मार्च को 29 दिन का चांद देखा जाएगा, अगर बृहस्पतिवार को चांद नजर आता है तो ईद उल फितर का त्योहार 20 मार्च शुक्रवार को मनाया जाएगा। चांद नजर नहीं आया और कहीं से शरई शहादत भी नहीं मिली तो फिर 30 दिन का चांद मानते हुए 21 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।
ईद का चांद देखने के लिए जानशीन ए ताजुशशरिया काजी ए हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा कादरी की सरपरस्ती में मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारूकी, मुफ्ती अफजाल रजवी, कारी काजिम रजा आदि की निगरानी में टीम गठित की गई है। जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने बताया कि सुन्नी रूयते हिलाल की ओर से दरगाह पर चांद दिखने की व्यवस्था की गई है। साथ ही बरेली के अलावा आसपास के जिले रामपुर, बदायू, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हल्द्वानी, मुरादाबाद में नुमाइंदे नियुक्त किए गए हैं।
उलेमा व अवाम से अपील की गई है कि कहीं भी अगर चांद नजर आता है तो वो जल्द से जल्द बरेली मरकजी दारूल इफ्ता रूयते हिलाल कमेटी व जमात रजा-ए-मुस्तफा के हेड ऑफिस पर तुरंत संपर्क करें, ताकि समय से ईद के चांद का एलान किया जा सके। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7351172555, 9870669448, 9808800888, 7017436062 जारी किए गए हैं।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
