Balrampur News: बाघ के हमले में किसान की मौत, तेंदुए ने हमला करके दो लोगों को किया जख्मी; ग्रामीणों में दहशत

josephben1999gd@gmail.com
5 Min Read
Balrampur News: बाघ के हमले में किसान की मौत, तेंदुए ने हमला करके दो लोगों को किया जख्मी; ग्रामीणों में दहशत: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Balrampur

Meta Description: Balrampur News: Balrampur News: बाघ के हमले में किसान की मौत, तेंदुए ने हमला करके दो लोगों को किया जख्मी; ग्रामीणों में दहशत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: farmer-died-in-tiger-attack-in-balrampur-while-leopard-attacked-and-injured-two-people-2026-04-10

Balrampur: मुख्य समाचार और अपडेट

Balrampur: Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुबौलिया के मजरा रेहरा चौकी निवासी हरिकांत यादव (42) शुक्रवार सुबह भैंस चराने जंगल की ओर गए थे। कुछ देर बाद जंगल की ओर से शोर सुनाई दिया। मृतक के बेटे सुजीत के अनुसार, आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक जंगली जानवर हमला कर चुका था और जंगल की ओर भाग गया। विज्ञापन विज्ञापन

Balrampur: घटना का पूरा विवरण

पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुबौलिया के मजरा रेहरा चौकी निवासी हरिकांत यादव (42) शुक्रवार सुबह भैंस चराने जंगल की ओर गए थे। कुछ देर बाद जंगल की ओर से शोर सुनाई दिया। मृतक के बेटे सुजीत के अनुसार, आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक जंगली जानवर हमला कर चुका था और जंगल की ओर भाग गया। यूपी के बलरामपुर में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग घटनाओं में पचपेड़वा क्षेत्र में बाघ के हमले से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, महराजगंज तराई में तेंदुए ने किसान और एक राहगीर पर हमला कर घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

पांच लोगों को बाघ निवाला बना चुका है ग्रामीणों ने खोजबीन की तो घर से लगभग 700 मीटर दूर जंगल में हरिकांत यादव का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के हमले में उनकी मौत हुई है। ग्राम प्रधान राकेश कुमार, झिनकू प्रसाद, राधेश्याम और विमल कुमार ने बताया कि इसी जंगल क्षेत्र में पहले भी पांच लोगों को बाघ निवाला बना चुका है।

- Advertisement -

ग्राम प्रधान परसरामपुर शेखर पांडे ने बताया कि बीते दिनों उनके क्षेत्र में भी बाघ के हमले में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। वहीं ग्राम बेलभारिया के मजरा सड़वा में किसान बिकाई तथा ग्राम पंचायत विशुनपुर कोडर में एक महिला की भी बाघ के हमले में मौत हो चुकी है।

Balrampur: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह वन क्षेत्राधिकारी भाभंर रेंज योगेश कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि जंगली जानवर बाघ है या तेंदुआ। मृतक के बेटे सुजीत यादव ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह सुबह जानवर लेकर निकले थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह उनकी माता चिनका देवी के साथ जंगल में जानवरों को छोड़कर महुआ बीन रहे थे तभी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। पचपेड़वा पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल से नमूने भी जुटाए हैं। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

तेंदुए ने किसान व राहगीर पर किया हमला महराजगंज तराई क्षेत्र में तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। बनकटवा रेंज के ग्राम बनकटवा निवासी 55 वर्षीय सहजराम शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे भोजन के बाद अपने सब्जी खेत की रखवाली करने जा रहे थे। सड़क किनारे झाड़ी में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। इससे उनके सिर पर चोट आई। सहजराम के शोर मचाने पर तेंदुआ सड़क की ओर भागा।

इसी दौरान महाराजगंज से बाइक से अपने घर बलदेव नगर जा रहे हलीम पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में बाइक दूर जाकर गिर गई और हलीम घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक तेंदुआ खेतों की ओर भाग चुका था। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को पहले निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.