Lakhimpur Kheri News: शिवोत्सव में गूंजा हर हर महादेव

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
Lakhimpur Kheri News: शिवोत्सव में गूंजा हर हर महादेव: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: शिवोत्सव में गूंजा हर हर महादेव – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: har-har-mahadev-echoed-in-shiva-festival-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-168926-2026-02-22

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: रविवार पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धालु धोती और अचरा पहने पौराणिक शिव मंदिर परिसर में एकत्र हुए। मंदिर में आचार्य रामदेव मिश्र शास्त्री ने विधायक अमन गिरि से पूजन कराकर पौराणिक शिवलिंग का चांदी का प्रतिरूप सजी-धजी पालकी पर आरूढ़ कराया। लहराती ध्वज-पताकाएं, पालकी के आगे मशाल लिए श्रद्धालुओं का दल और बंगाली समाज के ढोल, तुरही व तांसा की थाप पर पारंपरिक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।नगर भ्रमण के बाद चांदी के प्रतिरूप को भगवान शिव को अर्पित करते हुए शोभायात्रा का समापन शिव मंदिर पर हुआ। खुटार मार्ग पर रोटरी क्लब मुस्कान और मंगला देवी मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक अमन गिरि, शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, मोहम्मदी नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, राजेश गिरि, सचिन सिंह, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।धार्मिक आयोजन में दिखी सियासी खींचतानभव्य आयोजन के बीच भाजपा की आंतरिक गुटबाजी भी चर्चा में रही। शहर में इन दिनों पार्टी के तीन गुट सक्रिय बताए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष की अनुपस्थिति को राजनीतिक मतभेद से जोड़कर देखा गया। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के समर्थक भी आयोजन में नजर नहीं आए। हाल ही में महाशिवरात्रि की तैयारियों के दौरान नगर पालिका की होर्डिंग फाड़ने के प्रकरण की चर्चा थमी नहीं थी कि इस आयोजन ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दे दिया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.