...

Hardoi Accident: बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, युवक की मौत

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Hardoi Accident: बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, युवक की मौत: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Hardoi

Meta Description: Hardoi News: Hardoi Accident: बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, युवक की मौत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: hardoi-car-carrying-wedding-guests-lost-control-and-fell-into-a-pond-killing-a-young-man-2026-02-26

Hardoi: मुख्य समाचार और अपडेट

Hardoi: मवेशी के सामने आने पर बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। कार सवार चारों बराती डूबने लगे। पीछे से दूसरे वाहनों से आ रहे बरातियों ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों को बाहर निकालकर शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। घटना शाहाबाद पिहानी मार्ग पर बुधवार देर रात मझिला थाना क्षेत्र में सलेमपुर के पास हुई।

मूल रूप से लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरवन निवासी आनंद सिंह (38) परिवार समेत दिल्ली के लाजपतराय नगर में रहते थे। आंनद की गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में केबिल फैक्टरी है। बड़े भाई अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को परिवार के साथ आनंद गांव आए थे। यहां आनंद ने अपनी पांच वर्षीय पुत्री का अन्नप्राशन कराया था। पाली थाना क्षेत्र के बेहटी निवासी बृजेश आनंद के दोस्त हैं। बुधवार को बृजेश के पुत्र की शादी थी।बरात मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम ररी जानी थी। आनंद अपनी कार से पहले बेहटी फिर बारात में शामिल होने के लिए ग्राम ररी गए थे। उनके साथ बरवन निवासी पवन, पड़ोसी गांव दौली निवासी सुनील और दिल्ली निवासी कार चालक मोहित थे। चारों बरात से वापस आ रहे थे। कार आनंद चला रहे थे। इस दौरान शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर देर रात सलेमपुर के पास कार के सामने मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने में अनियंत्रित होकर कार तालाब में जा गिरी। पीछे आ रहे अन्य बरतियों को तालाब में कार के इंडिकेटर जलते दिखे। मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकालकर शाहाबाद सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने आनंद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां डॉ. प्रतीक ने आनंद को देर रात मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.