SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Israel-Iran
Meta Description: Israel-Iran News: Israel-Iran War: सीतापुर से ईरान का है खास कनेक्शन, खामेनेई की मौत पर ईरान सरकार को शोक पत्र भेजेगी रियासत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: israel-iran-sitapur-has-special-connection-with-iran-will-send-letter-of-condolence-to-iranian-govt-on-death-of-khamenei-2026-03-01
Israel-Iran: मुख्य समाचार और अपडेट
Israel-Iran: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद सीतापुर में शिया समुदाय में शोक की लहर है। यहां महमूदाबाद में शिया समुदाय निवास करता है। अवध की सबसे बड़ी रियासत रही राजा महमूदाबाद की रियासत ईरान सरकार को शोक पत्र भेजने की तैयारी कर रही है। शिया समुदाय के लोग राजा महमूदाबाद के किले में अपने धार्मिक नेता की मौत के बाद कुरान ख्वानी करेंगे। इसके बाद शोक पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपेंगे।
महमूदाबाद का ईरान से खास कनेक्शन है। महमूदाबाद के राजा रहे मोहम्मद अमीर अहमद खान की कब्र ईरान के मशहद शहर में बनी हुई है। रियासत से जुड़े लोग खामेनई से मिलते रहे हैं। 2018 में भी प्रोफेसर अली खान ने एक धार्मिक यात्रा के दौरान मुलाकात की थी। किले के सेक्रेट्री ने इसकी पुष्टि की है।दूसरी तरफ खामनेई की मौत से शिया समुदाय का आक्रोश फूटा। पुराने सीतापुर की बंगले वाली मस्जिद के इमाम ए जुमा मौलाना इश्तियाक ए हुसैन ने अयाउल्ला अली खामनेई की शहादत पर अमेरिका को कायर बताया है। वहीं, इस मामले में चुप्पी साधे बैठे इस्लामिक देशों पर भी नाराजगी जताई है।उन्होंने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करने हुए चुप्पी साधने वाले इस्लामिक देशों के नेताओं पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मस्जिद में रविवार को नमाज के बाद मजलिस का भी आयोजन हुआ है। मोहल्ला बंगला में लोगों ने अपने घरों पर अयातुल्ला अली खामनेई के पोस्टर चिपका रखे हैं। उनके आदर्शों पर यहां के बाशिंदे अमल करते हैं।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

