SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Kannauj:
Meta Description: Kannauj: News: Kannauj: आलू के दाम गिरने से किसान ने खेत में फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: kannauj:-kannauj-farmer-commits-suicide-by-hanging-himself-in-field-after-potato-prices-crash-2026-03-19
Kannauj:: मुख्य समाचार और अपडेट
Kannauj:: आलू की फसल में नुकसान से टूटे किसान ने गुरुवार सुबह खेत में फंदा लगा लिया। परिजन किसान को लेकर इटावा के जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
थाना क्षेत्र के गांव नगला विसुना निवासी वेद प्रकाश (40) खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों ने बताया कि वेद प्रकाश ने 11 बीघा आलू की खेती की थी। आलू के दाम काफी गिर गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने 170 रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से आलू निकाला था, जिससे लागत भी नहीं निकल सकी। आर्थिक तंगी और तनाव के चलते वेद प्रकाश ने घर के बाहर अपने आलू के खेत में रस्सी से फंदा लगा लिया। परिजनों ने उन्हें फंदे से उतारा और इटावा के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।किसान के परिवार में पत्नी मंजू देवी, पुत्र आशिक (13) और अमन (6) हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया घटना की जानकारी होते ही मौके पर हल्का इंचार्ज को भेजा गया था। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी सुसाइड नोट की जानकारी नहीं मिली है। हलका प्रभारी मौके पर गए थे तो पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।परिजनों ने बताया कि वेद प्रकाश की पेट पर सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें आलू की फसल में नुकसान होने के चलते यह कदम उठाने की बात कही है। इटावा पुलिस ने वेद प्रकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। देर शाम परिजन वेद प्रकाश के शव को गांव लेकर पहुंचे हैं। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इटावा के सिविल लाइंस थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सकरावा पुलिस मामले की जांच करेगी।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
