Kanpur: दो पक्ष लड़ते हुए पुलिस चौकी में घुसे, तोड़फोड़, दरोगा से हाथापायी

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Kanpur: दो पक्ष लड़ते हुए पुलिस चौकी में घुसे, तोड़फोड़, दरोगा से हाथापायी: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Kanpur:

Meta Description: Kanpur: News: Kanpur: दो पक्ष लड़ते हुए पुलिस चौकी में घुसे, तोड़फोड़, दरोगा से हाथापायी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: kanpur:-kanpur-two-groups-entered-a-police-outpost-fighting-vandalized-the-premises-assaulted-the-officer-in-charge-2026-01-24

Kanpur:: मुख्य समाचार और अपडेट

Kanpur:: कल्याणपुर बिठूर रोड पर गुरुवार रात युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष लड़ते-लड़ते नवशील धाम चौकी के अंदर घुस गए और तोड़फोड़ की। दरोगा ने दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया लेकिन उनके साथ भी हाथापायी की गई। उन्होंने कंट्रोल रूम से सूचना दी। कुछ ही देर में फोर्स आ गया। इस बीच आरोपी भाग निकले। पुलिस ने सात नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

नवशील धाम चौकी के दरोगा रोहित सिंह की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक गुरुवार को वह रावतपुर क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। वहां से वापस आए। रात करीब आठ बजे उन्हें चौकी के बाहर लड़ाई झगड़े की आवाज सुनाई दी। बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि प्रिंस पटेल व दो-तीन अन्य के साथ आदित्य पटेल, सचिन पटेल, शोभित, आशुतोष तिवारी, आशीष पटेल, सावन शुक्ला व तीन-अज्ञात मारपीट कर रहे थे। उन्हें रोकने और समझाने की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं माने। अचानक झगड़ा करते हुए दोनों पक्ष चौकी के अंदर घुस गए। उन्होंने अंदर तोड़फोड़ की। रोकने का प्रयास किया तो बदसलूकी की। दरोगा ने हाथापायी करने का आरोप लगाया।घटना के तुरंत बाद उन्होंने वायरलेस पर मैसेज कर दिया। कुछ ही देर बाद कल्याणपुर थाने का फोर्स आ गया। मारपीट करने के आरोपी भाग निकले। पुलिस ने प्रिंस पटेल, आदित्य पटेल, सचिन पटेल, शोभित, आशुतोष तिवारी, आशीष पटेल, सावन शुक्ला और चार अज्ञात के खिलाफ दंगा, स्वेच्छा से चोट पहुंचा, सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि नवशील धाम के आदित्य पटेल और बैरी नौबस्ता के प्रिंस पटेल को गिरफ्तार कर दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.