Lakhimpur Kheri News: नौरंगाबाद इलाके में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
Lakhimpur Kheri News: नौरंगाबाद इलाके में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: नौरंगाबाद इलाके में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: leopard-synonymous-with-terror-in-naurangabad-area-imprisoned-in-a-cage-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-168115-2026-02-12

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: नौरंगाबाद फार्म के आसपास पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की लगातार मौजूदगी देखी जा रही थी। खेतों में काम करने जाने वाले किसानों में भय का माहौल बना हुआ था। कई बार तेंदुए को खुले खेतों में घूमते देखा गया, इससे ग्रामीणों ने वन विभाग से उसे पकड़ने की मांग की थी। किसानों की शिकायत पर वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो पिंजरे लगाए थे।साथ ही तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। बृहस्पतिवार सुबह तेंदुआ एक पिंजरे में फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वन विभाग के अनुसार 25 जनवरी को तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इसमें उसके पैर में कुछ फंसा दिखाई दे रहा था। जख्मी होने के कारण तेंदुआ आक्रामक हो गया था और आबादी वाले इलाकों में सक्रिय होकर लोगों में डर पैदा कर रहा था।बेलरायां रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेंदुए के पैर में कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई है। मेडिकल परीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार तेंदुए को सुरक्षित कतर्नियाघाट के जंगल में छोड़ा जाएगा। फिलहाल एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। तेंदुए के पकड़े जाने से इलाके में खुशी का माहौल है और ग्रामीण अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.