Moradabad: 24 घंटे में चालीस लोगों को कुत्तों ने बनाया निशाना, अजय के हाथ से नोच ले गए मांस, गांवों में दहशत

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Moradabad: 24 घंटे में चालीस लोगों को कुत्तों ने बनाया निशाना, अजय के हाथ से नोच ले गए मांस, गांवों में दहशत: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Moradabad:

Meta Description: Moradabad: News: Moradabad: 24 घंटे में चालीस लोगों को कुत्तों ने बनाया निशाना, अजय के हाथ से नोच ले गए मांस, गांवों में दहशत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: moradabad:-moradabad-forty-people-attacked-by-dogs-in-24-hours-creating-panic-in-the-villages-2026-01-29

Moradabad:: मुख्य समाचार और अपडेट

Moradabad:: भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव अवक्करपुर में बुधवार सुबह आवारा कुत्तों के झुंड ने कई लोगों को काट लिया। जिससे गांव अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। नौ लोगों में से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। 19 वर्षीय गौतम के चेहरे पर कुत्तों ने घाव कर दिया।

18 वर्षीय अजय के हाथ से मांस उखाड़ ले गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में टिटनेस, एंटी रैबीज वैक्सीन व सीरम लगाए गए। लोगों ने बताया कि सुबह के वक्त ग्रामीण अपने-अपने काम से बाहर निकल रहे थे।कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तो बच्चे और बुजुर्ग रोज की तरह टहल रहे थे। इसी दौरान गांव के भीतर घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक लोगों को निशाना बना लिया। कुछ ही पलों में कुत्तों ने नौ लोगों को काटकर घायल कर दिया।अजय बहादुर के हाथ पर गंभीर चोट आई, जहां कुत्ते ने मांस नोंच लिया। अजयपाल उर्फ मुन्नू की जांघ में गहरा घाव हो गया, जिससे काफी खून बहा। 51 वर्षीय झंडू, 37 वर्षीय सुरेंद्र भी इस हमले में जख्मी हुए। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया और घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगाए। चिकित्सकों ने बताया कि सभी पीड़ितों को टिटनस, एंटी-रेबीज वैक्सीन और सीरम दिया गया है।फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन कई घाव गहरे होने के कारण इलाज लंबा चल सकता है। घटना के बाद गांव में डर और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों का झुंड लंबे समय से गांव में घूम रहा था।जिसकी शिकायतें पहले भी की गई थीं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने और इलाके में स्थायी समाधान करने के लिए अभियान चलाया जाए।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.