Muzaffarnagar: ‘मेड’ के साथ प्रेम संबंध, बीच में आया पैसा, पूरे चेहरे पर टेप लपेट दम घोंटा; जानें पूरा मामला

josephben1999gd@gmail.com
5 Min Read
Muzaffarnagar: 'मेड' के साथ प्रेम संबंध, बीच में आया पैसा, पूरे चेहरे पर टेप लपेट दम घोंटा; जानें पूरा मामला: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Muzaffarnagar:

Meta Description: Muzaffarnagar: News: Muzaffarnagar: ‘मेड’ के साथ प्रेम संबंध, बीच में आया पैसा, पूरे चेहरे पर टेप लपेट दम घोंटा; जानें पूरा मामला – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: muzaffarnagar:-muzaffarnagar-physical-relationship-with-maid-money-came-in-between-strangulated-her-2026-01-16

Muzaffarnagar:: मुख्य समाचार और अपडेट

Muzaffarnagar:: और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

खतौली पुलिस ने ममता हत्याकांड में आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। मोहल्ला होली चौक पक्का बाग निवासी आरोपी संदीप नामदेव ने धोखा देने और पैसे ऐंठने के शक में मार दिया। आरोपी ने नशीली चाय पिलाने के बाद मुंह व नाक दबाकर घटना को अंजाम दिया था।

Muzaffarnagar:: घटना का पूरा विवरण

सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपी संदीप नामदेव ने बताया कि उसकी पत्नी की 2012 में मौत हो गई थी। इसके बाद से खतौली में एक सेंटर से टिफिन लेकर खाना खाता था। वहां पर ममता खाना बनाती थी। घर आकर खाना बनाने की बात कहकर उसने ममता का मोबाइल नंबर लिया था। ममता ने कहा था कि उसका पति से विवाद रहता है। वह उसके पति से न बताए। वह उसके घर आकर खाना बना देगी।

वह खाना बनाने आने लगी। इसी दौरान उसके साथ प्रेम संबंध हो गए थे और बात काफी आगे तक बढ़ गई। वह कई बार उससे पैसे लेकर गई थी। वह अन्य लोगों से भी बात करती थी। इस संबंध में पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसको लेकर उसके साथ झगड़ा भी हुआ।

- Advertisement -

संदीप ने 16 लाख रुपये का प्लाट बेचा था। इसके बारे में ममता को बताया था। वह अपने नाती के नामकरण के लिए पांच हजार रुपये मांग रही थी। संदीप को लगा कि वह उसे धोखा देकर पैसे ऐंठना चाहती है। उसने उसकी हत्या करने की योजना बनाई।

Muzaffarnagar:: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

संदीप ने योजना के अनुसार महिला को 10 जनवरी को घर बुलाया। चाय में नशीली गोली मिलाकर पिला दी। चाय पीकर बेहोश होने के बाद उसने ममता का मुंह और नाक दबा दिया। चेहरे और सिर पर टेप लगा दी। दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गंगनहर पटरी दूध प्लांट वाले मार्ग से पकड़ लिया। आरोपी का चालान कर दिया है।

शव को गंगनहर में डालना चाहता था आरोपी

ममता की हत्या करने के बाद संदीप ने शव को बेडशीट में लपेटा। घर के सामने खाली प्लाट में खड़े रेहड़े में शव ले जाकर उसे गंगनहर में डालने का प्रयास किया। गाड़ी आती देख कर वह शव को गंगनहर कांवड पटरी मार्ग पर रेलिंग और दीवार के बीच में छोड कर भाग गया था।

संदीप ने ममता की हत्या 10 जनवरी को कर दी थी। उसने शव को गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग के किनारे डाल दिया था। इस मार्ग पर हर समय लोगों का आवागमन रहता है। पुलिस भी गश्त करती रहती है, मगर तीन दिन तक किसी नजर शव पर नहीं पड़ी।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। उनमें आरोपी शव को रेहड़े पर रख कर ले जाता दिखाई दिया। कॉल डिटेल में भी आरोपी की महिला के फोन में सबसे अधिक कॉल थी।

हत्या करने के बाद उसके मोबाइल फोन को फेंकने से पहले संदीप ने महिला के परिचित नितिन जैन को फोन किया। फोन मिलाने के बाद 30 से 35 सैकेंड तक वह हैलो हैलो बोलता रहा, ताकि आरोपी पर किसी को शक न हो। इसके बाद उसने फोन को तोड़ कर नहर में फेंक दिया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.