News Updates: आरजी कर घोटाले में ईडी का आरोपपत्र दायर; ड्यूटी के दौरान मर्चेंट नेवी अधिकारी लापता

josephben1999gd@gmail.com
By josephben1999gd@gmail.com 11 Min Read
11 Min Read
News Updates: आरजी कर घोटाले में ईडी का आरोपपत्र दायर; ड्यूटी के दौरान मर्चेंट नेवी अधिकारी लापता: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: News

Meta Description: News News: News Updates: आरजी कर घोटाले में ईडी का आरोपपत्र दायर; ड्यूटी के दौरान मर्चेंट नेवी अधिकारी लापता – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: news-updates-7-feb-rg-kar-scam-ed-chargesheet-merchant-navy-official-from-odisha-missing-mauritius-kerala-2026-02-07

News: मुख्य समाचार और अपडेट

News: और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में यहां एक विशेष अदालत के समक्ष शुक्रवार को आरोप पत्र दाखिल किया। धनशोधन से जुड़े इस मामले में मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को भी आरोपी बनाया गया है। वह वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं। अस्पताल के पूर्व अधिकारी अख्तर अली ने घोष के कार्यकाल के दौरान कथित वित्तीय गड़बड़ियों की सीबीआई जांच का अनुरोध किया था जिसे कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया था और इस आदेश को उच्चतम न्यायालय ने बरकरार रखा था। अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के एक मामले में पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली के खिलाफ विशेष सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया। अली के वकील ने दावा किया कि वह अस्पताल में भ्रष्टाचार मामले में व्हिसलब्लोअर हैं, इसलिए कुछ स्वार्थी तत्व उन्हें निशाना बना रहे हैं। अली पर केंद्रीय एजेंसी ने निविदा प्रक्रिया में अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।

ड्यूटी के दौरान मर्चेंट नेवी अधिकारी लापता, परिवार ने सरकार से मांगी मदद

News: घटना का पूरा विवरण

ओडिशा के भद्रक जिले के केशापुर क्षेत्र के रहने वाले मर्चेंट नेवी अधिकारी सार्थक महापात्रा समुद्र में ड्यूटी के दौरान लापता हो गए। वह ईए जर्सी नामक जहाज पर डेक कैडेट के रूप में कार्यरत थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। सार्थक जुलाई 2025 से एक निजी शिपिंग कंपनी में कार्यरत थे और मॉरीशस से चीन लौटते समय जहाज से लापता हो गए। बीते पांच फरवरी को भुवनेश्वर के शहीदनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिप प्रबंधन की प्रतिनिधि ने बताया कि खोज अभियान जारी है। यह जहाज 12 या 13 फरवरी तक सिंगापुर पहुंच सकता है, जहां जांच की जाएगी। वहीं, सार्थक की माता ने कंपनी की भूमिका पर संदेह जताते हुए बेटे के जिंदा होने की बात कही है। दो फरवरी को आखिरी बार सार्थक से बातचीत हुई थी, जबकि तीन फरवरी को उनके लापता होने की सूचना मिली।

केरल : गुंडा टैक्स न देने पर स्पा कर्मीे से सामूहिक दुष्कर्म, दुर्दांत अपराधी गिरफ्तार

- Advertisement -

केरल के तिरुवल्ला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सुबिन अलेक्जेंडर नान के कुख्यात अपराधी और उसके गिरोह ने गुंडा टैक्स देने से इन्कार करने पर एक स्पा कर्मचारी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी सुबिन और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना रविवार, 1 फरवरी की दोपहर मंजादी स्थित लक्स ल्यूमिनरी वेलनेस स्पा में हुई। गिरोह ने स्पा प्रबंधन से 50,000 रुपये की मांग की थी। इन्कार करने पर सुबिन ने चाकू की नोंक पर महिला कर्मचारी के साथ दरिंदगी की और उसका वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने स्पा से 25,000 रुपये और अन्य कर्मचारियों से भी नकदी लूटी। पुलिस ने बताया कि सुबिन एक आदतन अपराधी है और उस पर पहले भी केरल असामाजिक गतिविधियां निवारण अधिनियम (कापा) एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

News: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

निर्वासित तिब्बत सरकार के सुरक्षा विभाग ने शुरू की चीनी नागरिक मामले की जांच

तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की नगरी धर्मशाला में बिना वीजा रह रहे एक चीनी नागरिक के मामले ने न सिर्फ भारतीय सुरक्षा एजेंसियों, बल्कि निर्वासित तिब्बती सरकार को भी सतर्क कर दिया है। निर्वासित तिब्बत सरकार के सुरक्षा विभाग ने इस मामले की अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है और इसे भारत सरकार के गृह और विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाने पर भी विचार किया जा रहा है। दरअसल, मैक्लोडगंज में चीनी नागरिक लौ वेननियन के लगभग 130 दिनों तक बिना वैध वीजा ठहरने के खुलासे से स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

30 निम्न स्तरीय हल्के रडारों की खरीद के लिए आरएफपी जारी

सेना की वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से 30 निम्न-स्तरीय हल्के रडारों (एलएलएलआर) की खरीद के लिए सरकार ने शुक्रवार को प्रस्ताव के अनुरोध (आरएफपी) जारी कर प्रक्रिया शुरू कर दी। सेना के एक सूत्र ने बताया कि इन 30 एलएलएलआर की खरीद तेज गति से की जाएगी। लगभग 725 करोड़ रुपये की लागत से 30 एलएलएलआर (लॉन्ग-लेवल रेलर) रडारों के लिए आरएफपी जारी की गई है, जिनकी खरीद त्वरित खरीद प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी। आरएफपी दस्तावेज में कहा गया है कि ये रडार हवाई क्षेत्र की निगरानी प्रणाली के रूप में काम करेंगे और खतरों के आधार पर लक्ष्यों का पता लगाने और उन पर नजर रखने में सक्षम होंगे।

धनशोधन मामले में पूर्व समाधान पेशेवर को ईडी ने किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने एक पूर्व समाधान पेशेवर (आरपी) को धनशोधन विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार किया। उस पर दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता नियमों का दुरुपयोग करके सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप में है। एक बयान में कहा कि दिवाला घोषित कंपनी रिचा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आरपी अरविंद कुमार को 3 फरवरी को हिरासत में लिया गया था। गुरुग्राम की विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम अदालत ने उन्हें आठ दिन के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया है। बयान के मुताबिक, भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड ने हाल में संबंधित उल्लंघनों के कारण आरपी का पंजीकरण दो साल के लिए निलंबित कर दिया था।

सबरीमला सोना चोरी में पूर्व अधिकारी श्रीकुमार से ईडी ने की पूछताछ

सबरीमला मंदिर के सोने के आभूषणों की हेराफेरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एस श्रीकुमार से पूछताछ की। श्रीकुमार द्वारपालक मूर्तियों की प्लेटों से सोना गायब होने के मामले में छठे आरोपी हैं। वे उस समय प्रशासनिक अधिकारी थे, जब सोने की परत चढ़ाने के लिए मूर्तियों को चेन्नई ले जाया गया था। श्रीकुमार को हाल ही में कोल्लम की अदालत से जमानत मिली है। ईडी ने मामले में अभिनेता जयराम और मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को पूछताछ के लिए तलब किया है।

केरल : सीएसआर कोष घोटाले में वरिष्ठ भाजपा नेता समेत 4 पर एफआईआर

केरल के कोच्चि में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कोष (सीएसआर) घोटाले में भाजपा के वरिष्ठ नेता एएन राधाकृष्णन समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई। घोटाला सीएसआर कोष के जरिए आधी कीमत पर स्कूटर और लैपटॉप देने का झांसा देकर लोगों से पैसे लेने से जुड़ा है। पुलिस ने बताया िक शिकायतकर्ता महिला से मई 2024 में 63,500 रुपये लेने के बाद भी वादे के मुताबिक उसे स्कूटर नहीं दिया।

असम में 14 करोड़ की ड्रग्स जब्त, एक गिरफ्तार

असम के कछार जिले में पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त कार्रवाई में 14 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थों की खेप जब्त की गई है। इसमें एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि यह कार्रवाई कछार जिले के तोलेंग्राम क्षेत्र में की गई। जब्त सामग्री में 154 साबुननुमा पैकेटों में भरी हेरोइन और 10,000 याबा टैबलेट शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इसे ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता बताते हुए कछार पुलिस और असम राइफल्स की सराहना की।

अरुणाचल में आठ ठिकानों पर ईडी के छापे, 2.2 करोड़ जब्त

नई दिल्ली/ईटानगर। ट्रांस-अरुणाचल राजमार्ग मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरुणाचल प्रदेश में आठ जगहों पर छापे मारे। इस दौरान लगभग 2.2 करोड़ रुपये नकद जब्त किए।

ईडी अधिकारियों ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईटानगर में छह परिसरों और लिकाबली (लोअर सियांग जिला) और आलो (प. सियांग जिला) में एक-एक परिसर पर छापेमारी की गई। इनमें जिला भूमि राजस्व एवं निपटान विभाग के उपायुक्त, मूल्यांकन अधिकारियों के कार्यालय और बिचौलियों के परिसर शामिल हैं। मुआवजा घोटाला मामला भूमि अधिग्रहण मुआवजे के आकलन, प्रमाणीकरण और वितरण में अनियमितताओं में लोक सेवक और निजी लाभार्थी शामिल हैं।

जांच में पता चला कि उपायुक्त ने शुरू में 289.40 करोड़ के मुआवजे का अनुमान तैयार किया था। राज्य स्तरीय बैठक में मुआवजे के पैकेज को 198.56 करोड़ तक सीमित कर दिया गया। ईडी के अनुसार कई चेक फर्जी लाभार्थियों को जारी किए गए, सरकारी खजाने को 44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एजेंसी

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.