News Updates: जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कुलदीप सेंगर; केएफडी के नए टीके का मानवीय परीक्षण शुरू

josephben1999gd@gmail.com
6 Min Read
News Updates: जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कुलदीप सेंगर; केएफडी के नए टीके का मानवीय परीक्षण शुरू: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: News

Meta Description: News News: News Updates: जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कुलदीप सेंगर; केएफडी के नए टीके का मानवीय परीक्षण शुरू – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: news-updates-8-feb-kuldeep-singh-sengar-reaches-supreme-court-human-trials-of-new-kfd-vaccine-begin-2026-02-08

News: मुख्य समाचार और अपडेट

News: केएफडी के नए टीके का मानवीय परीक्षण शुरू

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज (केएफडी) के बेहतर टीके का मानवीय क्लिनिकल परीक्षण शुरू कर दिया है। यह संक्रामक बीमारी कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गोवा और महाराष्ट्र जैसे पश्चिमी घाट के राज्यों में फैली हुई है। कर्नाटक सरकार के अनुरोध पर विकसित यह टीका पूरी तरह स्वदेशी है। इसे आईआईएल व एनआईवी ने तैयार किया है। यह दो खुराक वाला इनएक्टिवेटेड टीका है, जो 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाएगा।

News: घटना का पूरा विवरण

मलक्का के पास होगा भारत थाईलैंड का शक्ति प्रदर्शन

रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मलक्का जलडमरूमध्य के उत्तर में भारत और थाईलैंड की वायुसेना सोमवार को संयुक्त युद्धाभ्यास करेंगी। इस साल वायुसेना का पहला अंतरराष्ट्रीय अभ्यास होगा। सूत्रों ने बताया कि इस अभ्यास में वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे। जबकि थाईलैंड की ओर से रॉयल थाई एयरफोर्स के ग्रिपेन लड़ाकू विमान भाग लेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्पन्न हालात में इसे अहम माना जा रहा है।

- Advertisement -

पीएम ने की सदानंदन मास्टर के संसद में दिए पहले भाषण की तारीफ

News: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में भाजपा के नामित सांसद सी. सदानंदन मास्टर के पहले भाषण की तारीफ की और कहा कि इससे उनकी नैतिक ताकत और दृढ़ विश्वास नजर आता है। वहीं सदानंदन ने पीएम का आभार जताते हुए कहा कि देश और उसके नेता से मिली यह अनमोल हौसलाअफजाई ताकत देगी। केरल से भाजपा सांसद को लिखे खत में पीएम मोदी ने अपनी बातों को शांत और आत्मविश्वास से पेश करने की भी सराहना की। पीएम ने कहा कि सदानंदन मास्टर भले ही संसद में नए हों, लेकिन आप अपने साथ देश प्रथम की विचारधारा के प्रति जीवनभर की सेवा और प्रतिबद्धता लेकर आए हैं। जब मैंने आपको बोलते हुए सुना तो मुझे आपके शब्दों में नैतिक शक्ति और दृढ़ विश्वास दिखाई दिया।

प्रख्यात लेखिका पेपिता सेठ को 50 साल बाद भारत की नागरिकता

प्रख्यात लेखिका और फोटोग्राफर पेपिता सेठ को आखिकार 84 वर्ष की उम्र में भारत की नागरिता मिल गई। ब्रिटेन में जन्मीं पेपिता पिछले 50 से अधिक वर्षों से केरल में रह रही थीं। उन्होंने 2024 में नागरिकता के लिए आवेदन किया था। जिला कलेक्टर अर्जुन पांडियन ने पेपिता को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा।

चेन्नई में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, अभिनेत्री समेत नौ गिरफ्तार

चेन्नई पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट (एआईएनयू) ने एक संयुक्त अभियान चलाकर एक बड़े ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक सहायक अभिनेत्री समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 6 ग्राम मेथामफेटामाइन 6 ग्राम गांजा, 10 मोबाइल फोन व एक कार जब्त की है।

झारखंड : बोकारो में जंगली हथिनी ने दो दिनो में 5 को कुचला

झारखंड के बोकारो जिले में एक जंगली हथिनी ने दो दिनों के भीतर पांच लोगों की जान ले ली है। महुआटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हथिनी ने सोमरा साव (50) और उनके पोते आयुष कुमार (9) को कुचल दिया। इस हमले में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह भी हथिनी ने तीन लोगों को मार डाला था।

जयशंकर और ग्रीक रक्षा मंत्री डेंडियास के बीच सुरक्षा मुद्दों पर हुई बातचीत

भारत और ग्रीस के बीच रक्षा और रणनीतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोस डेंडियास के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की। डेंडियास रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निमंत्रण पर भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को सार्थक बताया और सुरक्षा मुद्दों पर ग्रीस के आकलन की सराहना की। डेंडियास ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। वे दिल्ली के बाद बंगलूरू का भी दौरा करेंगे, जहां वे ग्रीक और भारतीय रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग की संभावनाओं को तलाशेंगे। यह दौरा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर होने के कुछ हफ्तों बाद हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बृहस्पतिवार को राज्यसभा में इन समझौतों की प्रशंसा करते हुए भारत को दुनिया का एक भरोसेमंद साझेदार बताया था।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.