SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Pilibhit
Meta Description: Pilibhit News: Pilibhit News: शॉर्ट सर्किट से निजी बस में उठा धुआं, दहशत में खिड़की से कूदे यात्री, महिला घायल; देखें वीडियो – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: passengers-jumped-from-the-window-as-smoke-emanated-from-a-private-bus-in-pilibhit-2026-03-07
Pilibhit: मुख्य समाचार और अपडेट
Pilibhit: पीलीभीत के छतरी चौराहे से टनकपुर जा रही निजी कंपनी की बस में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से अचानक धुआं उठा, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। चालक सीट के पास तेजी से धुंआ उठता देख यात्री खिड़कियों से कूदकर बस से बाहर निकले। सूचना पर सुनगढ़ी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खिड़की से कूदने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छतरी चौराहा पर टनकपुर जा रही एक बस के ठहरने के दौरान ड्राइवर सीट के पास से धुंआ उठने लगा। बस में तेजी से उठता धुंआ देखकर बस में भगदड़ मच गई। लगभग 35 यात्रियों में से कुछ गेट तो कुछ खिड़की से कूदकर बाहर निकले। वहीं चौराहे पर बस में शॉर्ट सर्किट से हड़कंप मच गया व आसपास भीड़ एकत्र हो गई। इधर सूचना मिलने पर सुनगढ़ी थाना प्रभारी नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए व बस के करीब से लोगों को हटाते हुए बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया।बस में सवार खटीमा निवासी रवीना नाम की महिला खिड़की से कूदने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। हालांकि बस से कोई विशेष जनहानि नहीं हुई। बस शहर के एक प्राइवेट बस कंपनी की बताई जा रही है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
