SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Bareilly
Meta Description: Bareilly News: Bareilly News: पुलिस ने पकड़ा अवैध फ्यूल पंप, एक आरोपी गिरफ्तार; दुकान पर बेचा जा रहा था डीजल-पेट्रोल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: police-bust-illegal-fuel-pump-one-accused-arrested-in-bareilly-2026-03-18
Bareilly: मुख्य समाचार और अपडेट
Bareilly: बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में पुलिस ने अवैध फ्यूल पंप पकड़ा है। यहां मशीनें तो लगी मिलीं लेकिन पेट्रोल और डीजल की बिक्री पास में स्थित दुकान से की जा रही थी। पुलिस ने 190 लीटर डीजल और 105 लीटर पेट्रोल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आपूर्ति निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
हरदासपुर गांव में करीब तीन माह से बिना लाइसेंस के डीजल और पेट्रोल बेचा जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के ककरौली के दो लोग जो रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं, उन्होंने यहां जमीन किराये पर ली और बिना लाइसेंस पेट्रोल और डीजल की बिक्री करने लगे। मंगलवार को बरेली एसओजी टीम ने रामनगर चौकी पुलिस के साथ मिलकर यहां छापा मारा। दुकान से करीब 190 लीटर डीजल व 105 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। मौके से राजवीर नाम के व्यक्ति को तेल बेचते पकड़ा गया।हरदासपुर में पिछले तीन महीनों से बिना लाइसेंस डीजल और पेट्रोल बेचा जा रहा था, जबकि यहां गांव में ही पुलिस चौकी है। सप्लाई विभाग के अधिकारी भी आए दिन इधर से गुजरते हैं, लेकिन किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी। यूं कहें कि जानबूझकर अनदेखी की गई। फिलहाल, यह जांच का विषय है लेकिन ग्रामीणों में चर्चा है कि पुलिस और पूर्ति विभाग की सांठगांठ यह अवैध धंधा चल रहा था।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
