Prayagraj : देवर से नहीं किया निकाह तो पति ने तीन तलाक देकर ससुराल से निकाला

2 Min Read
Prayagraj : देवर से नहीं किया निकाह तो पति ने तीन तलाक देकर ससुराल से निकाला: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Prayagraj

Meta Description: Prayagraj News: Prayagraj : देवर से नहीं किया निकाह तो पति ने तीन तलाक देकर ससुराल से निकाला – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: prayagraj-husband-gave-triple-talaq-to-wife-for-not-marrying-brother-in-law-and-threw-her-out-of-in-laws-house-2026-03-18

Prayagraj: मुख्य समाचार और अपडेट

Prayagraj: मंसूराबाद इलाके की एक विवाहिता को उसके पति ने तीन तलाक देकर इसलिए ससुराल से निकाल दिया कि उसने देवर के साथ निकाह करने से इन्कार कर दिया था। शिकायत पर एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी पति और देवर समेत ससुराल के चार अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एयरपोर्ट कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह सउदी अरब में नौकरी करने वाले मंसूराबाद निवासी एक युवक के साथ हुआ था।

Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

आरोप है कि शादी में कम दहेज मिलने को लेकर पति ने उससे दूरी बना ली और ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। शिकायत करने पर ससुराल के लोग देवर के साथ निकाह करने का दबाव बनाने लगे। इसका विरोध करने पर पीड़िता को तेजाब डाल कर जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पति से शिकायत की तो उसने भी देवर के साथ निकाह करने की बात कहते हुए तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया। कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से फरियाद लगाई। पुलिस आयुक्त के आदेश पर एयरपोर्ट पुलिस ने पति, देवर सहित सास, ससुर और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version