SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri: बेमौसम बारिश से 500 एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: unseasonal-rains-destroy-500-acres-of-wheat-crop-in-bankeganj-area-in-lakhimpur-kheri-2026-04-09
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जिले में बेमौसम बारिश से किसानों की कमर टूट गई है। बांकेगंज क्षेत्र में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से इलाके में करीब 500 एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। इससे परेशान बूधरपुर गांव के एक किसान ने जलमग्न खेत में खड़ी दो एकड़ गेंहू फसल की जोताई कर डाली।
बेमौसम हुई बारिश से ब्लॉक क्षेत्र के बूधरपुर, खंजनपुर, महोलिया, ग्रंट नंबर तीन, नरगढ़ी, जटपुरा, कुकरा आदि गांवों के सैकड़ों किसानों के खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं, लाही, केला और गन्ने की फसलों में पानी भर गया, जिससे फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों का आरोप है कि तहसील प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी मौके पर सर्वे करने नहीं पहुंचा। इससे परेशान बूधरपुर गांव के किसान बिहारी लाल ने दो एकड़ फसल गेहूं फसल की जोताई कर डाली।किसान गेंदन लाल, प्रमोद कुमार, चेतराम, श्रीराम, लालाराम, रामस्वरूप, अमर सिंह, राजाराम, गुरविंदर सिंह, नेतराम आदि का कहना है कि अप्रैल माह में चौथी बार हुई बारिश से उनकी फसलें बर्बाद हो गईं। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है और कटाई का काम चल रहा है। मूसलाधार बारिश से उनकी फसलें नष्ट हो गईं। खेतों में खड़ी फसलों के गिरने से बृहस्पतिवार खिली धूप से नरई काली होने लगी है। इससे दाने काले पड़ने का खतरा मंडरा रहा है। बारिश के साथ तेज हवा चलने पर फसल जमीन पर गिर गई है। खेतों में भरा पानी और नमी की वजह से कटाई और मड़ाई का काम पूरी तरह ठप हो गया है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

