UP Budget Session Live:नेता प्रतिपक्ष बोले, “दरोगा ही कर रहे डकैती और दावा किया जा रहा कानून व्यवस्था दुरुस्त”

8 Min Read
UP Budget Session Live:नेता प्रतिपक्ष बोले, "दरोगा ही कर रहे डकैती और दावा किया जा रहा कानून व्यवस्था दुरुस्त": ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: UP Budget

Meta Description: UP Budget News: UP Budget Session Live:नेता प्रतिपक्ष बोले, “दरोगा ही कर रहे डकैती और दावा किया जा रहा कानून व्यवस्था दुरुस्त” – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: up budget-up-vidhan-sabha-live-discussion-on-governor-s-address-budget-session-updates-in-hindi-2026-02-13

UP Budget: मुख्य समाचार और अपडेट

UP Budget: 03:52 PM, 13-Feb-2026 प्राथमिक शिक्षा अब भी बदहाल, नहीं हुआ कोई बदलाव नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्रदेश में सरकारी शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। 70-80 हजार शिक्षकों को वेतन दिया जाता है। स्कूलों की इमारतें भी ठीक हो रही हैं लेकिन गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि सरकारी स्कूल में पढ़ा हुआ बच्चा अच्छी नौकरीनहीं पा पाता है। वहीं, कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे बड़े पदों पर पहुंचते हैं। इस पर ध्यान दिया जाना जरूरी है।

03:35 PM, 13-Feb-2026 “राज्य में स्थाई डीजीपी की नियुक्ति होनी चाहिए” राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मांग की है कि भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए क्योंकि इसके बिना कितना भी बजट लेकर आएं विकास होने वाला नहीं है। ऐसे अफसर प्रशासन में हर स्तर पर हैं और इन पर कार्रवाई जरूरी है।

UP Budget: घटना का पूरा विवरण

उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कहा कि इस दौरान एक ट्रेंड देखा जा रहा है कि पुलिसकर्मी और दरोगा डकैती में लिप्त पाए जा रहे हैं। इन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने राज्य में स्थाई डीजीपी की नियुक्ति की मांग की। कहा कि कार्यवाहक बनाने से डीजीपी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता है। हाल ये है कि डकैती में दरोगा और पुलिसकर्मियों का नाम आता है और कहा जाता है कि कानून व्यवस्था ठीक है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को गोली से उड़ा देने से कानून व्यवस्था ठीक नहीं होगी।

03:18 PM, 13-Feb-2026 “राज्य में संगठित अपराध खत्म कर दिया गया है” जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना पक्ष रखते हुए योगी सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में संगठित अपराध को जड़ से खत्म कर दिया गया है। वहीं, आपसी रंजिश में होने वाले अपराधों में भी कड़ी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की पात्रता को लेकर लगी शर्त में सुधार की मांग की है।

02:54 PM, 13-Feb-2026 राजभर बोले- सपा स्पष्ट करे उसके पीडीए का सही मतलब यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राज्यपाल के अभिभाषण पर सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि सपा को स्पष्ट करना चाहिए कि उनके पीडीए का मतलब क्या है। कभी ए का मतलब अगड़ा बताते हैं। कभी ए का मतलब अल्पसंख्यक बताते हैं। कभी पी का मतलब पंडित बताते हैं तो कभी पिछड़ा बताते हैं। उन्होंने कहा कि सपा के लोग सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध करते हैं क्योंकि अगर विरोध नहीं करेंगे तो जनता के पास वोट क्या बोलकर मांगने जाएंगे।

UP Budget: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

02:15 PM, 13-Feb-2026 “एनकाउंटर की संख्या बढ़ाने से नहीं सुधरेगी कानून व्यवस्था” राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर पेश किया गया राज्यपाल का अभिभाषण झूठ का पुलिंदा है। प्रदेश महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में पहले स्थान पर है। प्रदेश में बड़ी संख्या में कस्टोडियल डेथ हो रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एनकाउंटर की संख्या बढ़ाने से कानून व्यवस्था ठीक होने वाली नहीं है।

01:32 PM, 13-Feb-2026 “किसान बुनकर अलग-अलग नहीं, दोनों को मुफ्त बिजली दें” सपा विधायक ने सदन में बुनकरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को बुनकरों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। सरकार को किसान और बुनकरों को अलग-अलग नहीं मानना चाहिए। सरकार को किसानों की तरह बुनकरों को भी फ्री बिजली देनी चाहिए। सपा विधायक ने सदन में बुनकरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को बुनकरों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। सरकार को किसान और बुनकरों को अलग-अलग नहीं मानना चाहिए। सरकार को किसानों की तरह बुनकरों को भी फ्री बिजली देनी चाहिए।

12:55 PM, 13-Feb-2026 विधायक मनोज पांडेय बोले, कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्रीराम के नाम से चिढ़ है विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्रीराम के नाम से चिढ़ है तभी वो विकसित भरत जी राम जी योजना का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का पेश किया गया बजट प्रदेश के हर वर्ग की आकांक्षाओं की पूर्ति करता है।

विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्रीराम के नाम से चिढ़ है तभी वो विकसित भरत जी राम जी योजना का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का पेश किया गया बजट प्रदेश के हर वर्ग की आकांक्षाओं की पूर्ति करता है।

12:44 PM, 13-Feb-2026 सपा विधायक शिवपाल बोले, भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देगा ये बजट सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने यूपी सरकार के पेश किए गए बजट पर कहा कि ये बजट भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देगा। इससे विकास का कोई काम नहीं होना है।

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने यूपी सरकार के पेश किए गए बजट पर कहा कि ये बजट भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देगा। इससे विकास का कोई काम नहीं होना है।

11:53 AM, 13-Feb-2026 हंगामा होने के बाद उठकर चले गए विधानसभा अध्यक्ष सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के सवालों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यूपीपीएससी व एसएससी की जितनी भी नियुक्तियां होती हैं। इसका पूरा कैलेंडर जारी किया जाता है जिसे 2026 के लिए अभी जारी किया जा चुका है। 2017 के बाद से अब तक 47,000 पदों पर नियुक्ति हो चुकी हैं जिसमें आरक्षण के नियमों का पालन किया जा रहा है। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया जिस पर विधानसभा अध्यक्ष कुछ देर के लिए उठकर चले गए।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version