...

UP News: सुस्त सर्वर ने रेलयात्रियों को किया मायूस, वापसी को नहीं मिली तत्काल की सीटें; शेयर्ड टैक्सी ही सहारा

josephben1999gd@gmail.com
6 Min Read
UP News: सुस्त सर्वर ने रेलयात्रियों को किया मायूस, वापसी को नहीं मिली तत्काल की सीटें; शेयर्ड टैक्सी ही सहारा: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: UP News:

Meta Description: UP News: News: UP News: सुस्त सर्वर ने रेलयात्रियों को किया मायूस, वापसी को नहीं मिली तत्काल की सीटें; शेयर्ड टैक्सी ही सहारा – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: up news:-slow-server-disappointed-train-passengers-in-ayodhya-they-did-not-get-tatkal-seats-for-return-journey-2026-03-05

UP News:: मुख्य समाचार और अपडेट

UP News:: आईआरसीटीसी के सुस्त सर्वर के कारण बृहस्पतिवार को तत्काल कोटे की आस लगाकर बैठे यात्रियों को मायूसी हाथ लगी। तत्काल कोटा खुलने के महज पांच मिनट में ही दिल्ली, मुंबई रूट की ट्रेनों की सीटें फुल हो गईं। वहीं, रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग बनी हुई है। इससे यात्रियों को जनरल बोगियों में सफर के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को तत्काल कोटे में 490 सीटें खाली थीं। इसमें यात्रियों के हाथ सिर्फ 74 सीटें ही लगीं। और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

होली के बाद बृहस्पतिवार से दिल्ली व मुंबई लौटने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। चारबाग रेलवे स्टेशन व लखनऊ जंक्शन सहित राजधानी के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है, जो शुक्रवार से और बढ़ेगी। रेगुलर ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मारामारी के चलते बृहस्पतिवार सुबह यात्रियों ने तत्काल कोटे में टिकट बुक कराने का प्रयास किया। शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली व मुंबई जाने वाली ट्रेनों में तत्काल कोटे की 490 सीटें रिक्त थीं। विज्ञापन विज्ञापन

UP News:: घटना का पूरा विवरण

आलमबाग निवासी शरद शुक्ल ने गोमतीनगर से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की थर्ड एसी के लिए तत्काल में सीट बुक करने का प्रयास किया, लेकिन आईआरसीटीसी के सुस्त सर्वर के चलते उन्हें सीट ही नहीं मिल पाई। टिकट डिटेल भरने के बाद एरर आ गया और पेमेंट भी फेल हो गया। वह दोबारा प्रयास करते, उससे पहले ही वेटिंग शुरू हो गई। ऐसे ही इंजीनियर नेहा सिंह ने लखनऊ मेल में सेकंड एसी में टिकट बुक कराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी सफलता हाथ नहीं लगी। अब वह शुक्रवार को दोबारा तत्काल कोटे के लिए प्रयास करेंगी, ताकि शनिवार को यात्रा कर गंतव्य तक पहुंच सकें। 148 तक पहुंची रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग दिल्ली व मुंबई जाने वाली रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा बढ़ रहा है। इससे यात्रियों के लिए संकट खड़ा हो गया है। दिल्ली जाने वाली तेजस, वंदेभारत व शताब्दी की चेयरकार में 45 तक वेटिंग चल रही है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 50, लखनऊ मेल की स्लीपर में 148 व थर्ड एसी में 39 वेटिंग है। कैफियात, पद्मावत, काशी विश्वनाथ आदि ट्रेनों की वेटिंग से भी यात्री परेशान हैं। वहीं मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में वेटिंग 72, थर्ड एसी में 30, गोरखपुर मुंबई स्पेशल ट्रेन की स्लीपर में 72, थर्ड एसी में 22, गोरखपुर पनवेल की स्लीपर में 89, थर्ड एसी में 53, कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 85, थर्ड एसी में 35 वेटिंग है।

शेयर्ड टैक्सी बन रही सहारा लखनऊ से दिल्ली व पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के लिए रेगुलर ट्रेनों में सीटों का संकट है। ऐसे में शेयर्ड टैक्सी सहारा बन रही है। शुक्रवार को यात्रा के लिए शेयर्ड टैक्सी की 600 से अधिक बुकिंग हुई। एयरवॉक ट्रैवल एजेंसी के आतिफ ने बताया कि शेयर्ड टैक्सी खासी पसंद की जा रही हैं। इसकी वजह उनका सस्ता होना है। लखनऊ से दिल्ली की टैक्सी 900 से 1500 तक मिल रही है। वहीं, बिहार व पूर्वांचल के लिए टैक्सी 500 से दो हजार रुपये के बीच उपलब्ध है। बस अड्डों पर लौटने लगे पैसेंजर बृहस्पतिवार को लखनऊ के चारबाग, आलमबाग, कमता व कैसरबाग बस अड्डों पर भी यात्रियों की भीड़ रही। रोडवेज प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। इससे यात्रियों को असुविधाएं नहीं हो रही हैं। अगले तीन दिनों तक यात्रियों की वापसी की भीड़ बस अड्डों पर होने की उम्मीद अफसर जता रहे हैं।

- Advertisement -

7223 रुपये में मिल रहा मुंबई का हवाई टिकट लखनऊ से दिल्ली व मुंबई लौटने वाले विमानों को भी तरजीह दे रहे हैं। मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान का टिकट 7,223 रुपये में मिल रहा है। एअर इंडिया का टिकट 7,531, अकासा एयर का 7,842 रुपये में उपलब्ध है। ऐसे ही दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान 3,731 रुपये में, इंडिगो की 4,363 रुपये में मिल रही है। टिकट चेकिंग से उत्तर रेलवे ने कमाए रिकॉर्ड तोड़ 3.90 करोड़ उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में फरवरी में चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में 57771 पेनेल्टी केस दर्ज किए गए। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गत फरवरी में लखनऊ मंडल की ओर से 57,771 पेनल्टी केस दर्ज किए गए। राजस्व अर्जन के क्षेत्र में भी मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। फरवरी में पेनल्टी मद से 3,90,68,549 रुपये की आय हुई है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.