Lakhimpur Kheri: होली के रंग से रंगा बाजार, बच्चों को भा रही टैंक वाली पिचकारियां

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
Lakhimpur Kheri: होली के रंग से रंगा बाजार, बच्चों को भा रही टैंक वाली पिचकारियां: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri: होली के रंग से रंगा बाजार, बच्चों को भा रही टैंक वाली पिचकारियां – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: video-children-love-water-guns-with-tanks-on-holi-in-lakhimpur-kheri-2026-02-24

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: लखीमपुर खीरी में रंगों का त्योहार होली चार मार्च को मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के बाजारों में रौनक छाने लगी है। सदर चौराहे, मेन रोड फुटपाथ, गांधी विद्यालय चौराहा, सौजन्या चौक, मेला मैदान और आर्यकन्या चौराहा समेत कई स्थानों पर रंगों और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। दुकानदार राम खिलावन, प्रशांत, संजीव और नितिन के अनुसार इस बार टैंक वाली पिचकारी बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है, जिसे बच्चे बैग की तरह टांगकर इस्तेमाल करते हैं। यूनिकॉर्न, हल्क, स्पाइडरमैन, एवेंजर, छोटा भीम, स्माइली, पबजी और मिकी माउस करेक्टर वाली टैंक पिचकारियों की मांग अधिक है। बाजार में 20 से 3000 रुपये तक पिचकारी बिक रही हैं। इसके अलावा बाजार में पाइप वाली, रॉकेट, डमरू, फरसा, मछली, मुर्गा और स्टार डिजाइन की पिचकारियां भी आकर्षण का केंद्र हैं। सामान्य पिचकारी 100-200, पाइप वाली 50-500 और इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग वाली प्रेशर पिचकारी जो 3000 रूपये की है यह भी बच्चों को लुभा रही है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.